{"_id":"57c1b4dc4f1c1ba435d4f3f4","slug":"attack-attack-on-brother-in-dispute-mansa-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े ने छोटे भाई पर किया हमला, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े ने छोटे भाई पर किया हमला, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sat, 27 Aug 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
हमला
गांव ख्यालाकलां में नहरी पानी के लिए हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर कृपाण से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बड़े भाई को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सदर मानसा की पुलिस ने ख्यालाकलां के निवासी दर्शन सिंह पुत्र रूप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
दर्शन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी पानी की बारी के चलते अपनी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ खेत को पानी लगाने गया था। वह लोग बारी के अनुसार नरमे को खेत को पानी लगा रहे थे और वहां आए पंच करोड़ी सिंह के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उसका बड़ा भाई स्बंस सिंह भी वहां आ गया।
उसने उन्हें पानी की बारी लेने का मजा चखाने की बात कहते हुए अपने मोटरसाइकिल के साथ बांधकर कृपाण निकालकर उस पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई कर्मजीत कौर पर भी उसने हमला कर दिया और शोर मचाने पर वहां से फरार हो गया। जख्मी हालत में उक्त दोनों को सिविल अस्पताल मानसा में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरबंस सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।