फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, two arrest in smuggling in ludhiana, ludhiana arrest

छोले भटूरे में कमाई नहीं हुई तो शुरू की नशा तस्करी 

Sun, 08 May 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 08 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
arrest, two arrest in smuggling in ludhiana, ludhiana arrest
Arrest
छोले भटूरे बेचने में ज्यादा कमाई न होने के कारण मोहाली के दो युवकों ने अफीम तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने आरोपियों को अफीम सप्लाई देने के लिए जाते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से साढ़े सात सौ ग्राम अफीम बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मोहाली फेस वन के गांव पलसेरा निवासी गजोदर माठुरिया और रामबीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल एक की पुलिस ने बताया कि एएसआई जगजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने डेंटल कॉलेज चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से गुजरे तो पुलिस को देखकर घबरा गए और पीछे मुड़ गए। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम अफीम बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मोहाली में छोले भटूरे की रेहड़ी लगाते हैं। रेहड़ी में कमाई कम होती थी तो आरोपियों ने शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में अफीम तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी बिहार के तस्कर अमरपाल से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed