{"_id":"577547fc4f1c1b0b7279a825","slug":"arrest-two-arrest-in-firing-case-in-ludhiana-ludhiana-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना नेताओं के फर्जी गोलीकांड मामले में दो काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवसेना नेताओं के फर्जी गोलीकांड मामले में दो काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्योरिटी बढ़ाने के चक्कर में खुद पर हमला करवाने वाले शिवसेना नेता अमित अरोड़ा और आरडी पुरी के मामलों में पुलिस ने भारती संधू और शाका को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि भारती संधू ने आरडी पुरी पर गोली चलाई थी। जबकि शाका ने अमित अरोड़ा को गोली का खोल अरेंज करके दिया था। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने इसकी पुष्टि की है।
शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरडी पुरी पर गोली चलाने के लिए पहले मनी शीरा को तैयार किया गया था, मगर उसने बाद में गोली चलाने से मना कर दिया। इसके बाद भारती संधू को यह काम सौंपा गया। यह भी बताया जा रहा है कि गोली चलाने के लिए भारती संधू को एक लाख नगद और एक फ्लैट लेकर देने का झांसा दिया गया था।
जून 2013 में साजिश के तहत भारती संधू ने मुंह पर रुमाल बांधा और बाइक पर आकर आरडी पुरी के ऑफिस पर गोलियां चला दी। किसी को शक न हो, इसलिए वारदात के बाद भारती संधू करीब चार माह अंडरग्राउंड भी रहा। पुलिस अब यह भी जांच कर ही है कि वारदात के बाद आरडी पुरी ने भारती को कोई फ्लैट दिया है या नहीं।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में फरार चल रहे आरोपी समर डिसूजा की तलाश कर रही है। समर डिसूजा के पकड़े जाने के बाद ही गोली चलाने वाला हथियार बरामद हो पाएगा। उधर, पकड़े गए दूसरे आरोपी शाका ने अमित अरोड़ा का साथ दिया। शाका ने ही एक गोली का खोल अमित अरोड़ा को लाकर दिया।
पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख का कहना है कि आरडी पुरी के मामले में भारती संधू को काबू किया गया है। संधू ने आरडी पुरी पर गोली चलाई थी। जबकि अमित अरोड़ा के मामलें में शाका नाम के युवक को काबू किया है। शाका ने ही अमित को गोली का खोल एरेंज करवा कर दिया था। दोनों से पूछताछ चल रही है।