{"_id":"570145ce4f1c1bbe1fc81104","slug":"arrest-thief-arrest-in-ludhiana-vehicle-thief-arrest-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के अलग अलग इलाकों से वाहन चोरी करने के बाद उसे तोड़ कर बेचने वाले एक आरोपी को थाना डुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी शनिवार को उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जब वह माडल टाऊन इलाके से वाहन चोरी कर फरार हुआ। पुलिस ने आरोपी गुरु अंगद कालोनी निवासी जगजीत सिंह के कब्जे से चोरी के पांच दो पहिया वाहन, दो पहिया वाहनों की दस नंबर प्लेट, तीन वाहनों की आरसी समेत अन्य सामान बरामद किया है। जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि आरोपी जगजीत सिंह की घर के बाहर ही स्कूटर रिपेयर की दुकान थी। वह अच्छा भला काम करता था। धीरे धीरे उसे नशे की लत लग गई। इसके लिए आरोपी वाहन चोरी करने लगा। आरोपी के पास एक चाबी थी जिससे वह वाहन चोरी कर फरार हो जाता था। उसके बाद आरोपी वाहन को तोड़कर उसके पार्ट्स बेच देता था और पैसों से नशा खरीद लेता था।
आरोपी ने मॉडल टाऊन इलाके में कुछ दिन पहले एक वाहन चोरी किया था। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी के घर का पता लगाया और सादी वर्दी में आरोपी का पीछा किया। शनिवार को आरोपी ने एक बार फिर माडल टाऊन इलाके में ही वाहन चोरी की वारदात की तो पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।