{"_id":"576eaeac4f1c1ba321b48e17","slug":"arrest-soi-ludhiana-president-arrest-ludhiana-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया का लुधियाना प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टूडेंट आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया का लुधियाना प्रधान गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर गोरु बच्चा को पनाह देने के आरोप में पुलिस ने स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रधान जीवन सेखां को गिरफ्तार किया है। सोई शिरोमणि अकाली दल का विद्यार्थी विंग है। गैंगस्टर गोरु बच्चा हत्या, हत्या के प्रयास और लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोपी है।
थाना डुगरी की पुलिस ने जीवन सेखा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जीवन सेखा को कुछ समय पहले ही अकाली दल के विद्यार्थी विंग एसओआई का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। उसने शहर में गैंगस्टर गोरु बच्चा के साथ अपने कई पोस्टर भी लगाए हैं। गोरु बच्चा ने पिछले महीने एक ऑटो चालक की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद 23 जून की शाम को उसने इंजन शेड के पास भी एक व्यक्ति को गोली मारी थी।
पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि गैंगस्टर गोरु बच्चा के खिलाफ करीब 18 लूटपाट और हत्या के मामले दर्ज हैं। पिछले लंबे समय से गैंगस्टर गोरु बच्चा ने लुधियाना सहित राज्य के कई जिलों में अलग-अलग वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी जीवन सेखां गोरु बच्चा का काफी नजदीकी है। वह गैंगस्टर के रहने का इंतजाम करता है। उसके सारे ही काले धंधे और वारदात के बारे में भी उसे पता है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि जीवन सेखां ही गोरु बच्चा को हर बार छिपने की जगह दिखाता था। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जीवन को हिरासत में लेने की योजना बनाई। पुलिस को जानकारी मिली कि जीवन सेखां डुगरी पुल के पास सीआरपीएफ कालोनी में मौजूद है। थाना डुगरी की पुलिस ने छापामारी कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।