फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, mobile snatching in ludhiana, ludhiana mobile snatching

हथियार दिखाकर डॉक्टर से मोबाइल छीना, दो गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 24 Jun 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
arrest, mobile snatching in ludhiana, ludhiana mobile snatching
कपूरथला में महिला के साथ पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
हथियार दिखाकर डॉक्टर से मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपियों को थाना शिमलापुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। गिरफ्तार जीवन और उसके साथी को थाना शिमलापुरी की पुलिस ने अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन


थाना शिमलापुरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि वीरवार रात अरोड़ा पैलेस कट पर गरेवाल अस्पताल के डॉक्टर संजीव कुमार खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर आए आरोपी उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। डॉक्टर संजीव ने हिम्मत जुटाकर एक आरोपी को बाइक से खींच लिया। आरोपी बाइक से नीचे गिर गए, लेकिन फिर भी भाग गए।
विज्ञापन


डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक का नंबर चेक कराया तो आरोपी जीवन थापा का निकला। उसके बाद पुलिस ने उसे भगवान चौक पर काबू कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस को 300 ग्राम नशीला पाउडर मिला है। पुलिस का कहना है कि जीवन थापा के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed