{"_id":"5867d8654f1c1b7b25eeb57a","slug":"arrest-five-accused-of-loot-arrest-in-ludhiana-ludhiana-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्रियों में लूटपाट के आरोपी गंजा गैंग के पांच सदस्य काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्रियों में लूटपाट के आरोपी गंजा गैंग के पांच सदस्य काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
हथियारों के बल पर फैक्ट्रियों और राहगीरों से लूटपाट करने वाले गंजा गैंग के पांच सदस्यों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार, 27 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में नशीला पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना गुरमीत सिंह गंजा डॉन, टोनी कुमार, शविंदर सिंह, प्रमोद कुमार और शविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी जसबीर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिंद्रा रोड पर स्थित एक खाली प्लाट में हथियारों से लैस है और लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने वहां पर छापामारी की।
आरोपी फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार, मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी फैक्ट्रियों और राहगीरों से हथियारों के बल पर लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने करीब 27 लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था और वह एक साल पहले ही जेल से बाहर आया है। आरोपी बाहरी शहरों से नशीला पदार्थ खरीद कर लाते और उसे आगे सप्लाई करते थे। सभी आरोपी खुद भी नशा करने के आदी हैं।