{"_id":"675e26561fe6a3e1b6c617776b1f96e2","slug":"after-love-marriage-nri-groom-missing-dead-body-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के बाद लापता हुए एनआरआई युवक का श्ाव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह के बाद लापता हुए एनआरआई युवक का श्ाव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/अमलोह (फतेहगढ़ साहिब)
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 फरवरी को कनाडा से पंजाब आकर प्रेम विवाह करवाने वाले युवक प्रिंसपाल सिंह का शव 22 फरवरी को हरियाणा के जनसूही भाखड़ा नहर से मिल गया।
प्रिंसपाल शादी के बाद 16 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। अमलोह पुलिस ने दिल्ली नंबर वाली उसकी कार बसी पठाना भाखड़ा नहर से बरामद की थी। थाना अमलोह के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि प्रिंसपाल सिंह की लाश पुलिस को जनसुही जिला अंबाला (हरियाणा) की भाखड़ा नहर से मिली।
एसएचओ ने बताया कि प्रिंस 11 फरवरी को कनाडा से आया था। दिल्ली हवाई अड्डे से उसने 25 दिन के लिए डिजायर कार (डीएल 1 एन-9576) किराये पर ली। 13 फरवरी को अपनी प्रेमिका से शादी करने के बाद वह लापता हो गया। उसकी कार पुलिस ने बस्सी पठाना के गांव थांबला से लावारिस हालात में बरामद की थी।
एसएचओ ने बताया कि मृतक के पिता ने कोई कार्रवाई न करवाकर इसे कुदरती मौत करार दिया है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके लाश वारिसों को सौंप दी। इस मामले में लड़की वालों में से किसी ने भी अपना कोई पक्ष नहीं दिया।