फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accused, relatives accuse bhatinda police, bhatinda police

पुलिस वालों ने हमारी बेटी को मारा

Thu, 26 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 26 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
accused, relatives accuse bhatinda police, bhatinda police
police - फोटो : Bureau
बालियांवाली थाने में एक युवती की ओर से खुदकुशी के मामले मेें नया मोड़ आ गया है। युवती की माता मलकीत कौर और पिता सुखपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि पुलिस वालों ने उसे मारा है।
विज्ञापन


इसको लेकर वे अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ वीरवार को डीआईजी रघुवीर सिंह खटड़ा को मिले। डीआईजी ने उक्त मामले की जांच के लिए शिकायत को एसएसपी बठिंडा को मार्क कर दिया। उन्हाेंने इस मामले की जांच के लिए एसपी (एच) और एसपी (डी) की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन


युवती जसवीर कौर की माता मलकीत कौर ने बताया कि 21 मई को जब वह गांव कोटडा कोडा पहुंची थी तो उनकी बेटी से गांव के सरपंच पाला सिंह के घर में पूछताछ की जा रही थी। जब उनकी बेटी ने गुम हुई लड़की के बारे में कुछ भी न पता होने के बारे में कहा तो सरपंच व अन्य गांव वाले जसवीर को थाना बालियांवाली ले गए। वहां पर वह भी अपनी बेटी के साथ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की माता ने बताया कि करीब 11 बजे उसकी बेटी को महिला पुलिस कर्मी थाने में बने एक कमरे में पूछताछ के लिए ले गए, जहां पर पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। हालांकि सरपंच दो तीन बार उक्त कमरे में आ जा चुका था। युवती की माता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस दिन उनकी बेटी को पुलिस ने कमरे में पीटा था, जिसके चलते वह दर्द से कराह रही थी।

इसी दौरान वह थाने के शौचालय में चली गई, लेकिन थोड़ी देर बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवती की माता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसको पुलिस ने मारा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच किसी निष्पक्ष पुलिस अफसर से करवाई जाए।


युवती के परिजनों ने कहा कि अगर उन्हें बठिंडा पुलिस अधिकारियों ने इंसाफ न दिया तो वे अदालत तक जाने से गुरेज नहीं करेंगे। इस बारे में एसपी (डी) बिक्रम सिंह और एसपी (एच) डॉ. नानक सिंह का कहना था कि अभी उनके पास उक्त मामले के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। जब आएगी वह निष्पक्ष जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed