फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, 23 injured in accident, ludhiana accident

सवारी के चक्कर में सड़क के बीच रोकी बस, हादसा 

Sat, 11 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 11 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
accident, 23 injured in accident, ludhiana accident
लुधियाना में वस व ट्रक की हुई टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर रोड स्थित पार्क प्लाजा के पास शनिवार सुबह बादलों की ऑनरशिप वाली डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस को चालक ने सवारी चढ़ाने के चक्कर में सड़क के बीचों बीच रोक दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 23 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से दो लोगों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना डिवीजन पांच में भेज दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए राम लाल ने कहा कि वह रायकोट के गांव निहालुबाग में मजदूरी का काम करता है। शनिवार का वह और उसके कुछ साथी गांव में काम करने जा रहे थे। बस स्टैंड से डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में बैठे। बस में काफी भीड़ थी और सीट न होने की वजह से कुछ सवारियां बस के ऊपर बैठ गई। बस के पीछे एक ट्रक भी आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बस पार्क प्लाजा होटल के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने बस को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने बस को सड़क के बीचों बीच रोक दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। जिससे बस की छत पर बैठे लोग नीचे गिर गए। बस के अंदर बैठी सवारियों को भी चोटें आई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की सीटें तक टूट गई। आरोपी ट्रक चालक तुरंत वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने नरेश पासवान और दन्नू पासवान को राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। 

घायलों के नाम
हादसे में बाबुल, केवल यादव, दिनकर साहा, रणजीत पासवान, शिव कुमार, सुधीर पासवान, नंद किशोर, जीवन पासवान, मोहिंदर, बिरजू, मनदेव, हीरा लाल, मुन्नी लाल, केशबल, मोती लाल, सोनू नाथ, बेगमा, करण, आकाश, मनीशा और कृष्णा घायल हुए। 

नियमों को ताक पर रख चलाई जा रही थी बस
नियम के अनुसार बस चालक बस के ऊपर सवारियां नहीं बैठा सकता, लेकिन सत्ताधारी पक्ष के लोगों के हिस्से वाली कंपनी डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस के चालकों को कानून की कोई परवाह नहीं है। शनिवार सुबह का हादसा इसका प्रमाण है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी तेज थी, लेकिन सवारी के चक्कर में बस चालक ने बस को सड़क के बीचों बीच ही रोक दिया जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मुलाजिमों ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 


बस डबवाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी। बस चालक ने सवारी के चक्कर में बस रोकी थी। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिस कारण यह हादसा हुआ। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 
अतर सिंह, एएसआई, थाना डिवीजन पांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed