फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A man murdered by feeding poison in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: हलवाई ने दूधिया से ढाई लाख रुपये का उधार लिया दूध, पैसे मांगने पर भटूरे में जहर खिला की हत्या

Thu, 30 Sep 2021 03:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Sep 2021 03:05 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में हलवाई ने एक दूधिया की हत्या कर दी। आरोपी ने भटूरे में जहर मिलाकर खिला दिया। इलाज के दौरान दूधिया की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी वह गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
A man murdered by feeding poison in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूध के उधार ढाई लाख रुपये न देने को लेकर हलवाई ने खौफनाक साजिश रची। आरोपी ने बातों में उलझाकर दूधिया को अपने पास बिठाया और छोले-भटूरे खिलाए। उसी छोले-भटूरे में आरोपी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया था, जिसके बाद गांव खानपुर के दूधिया बलजीत सिंह की हालत खराब हो गई। बलजीत ने इसकी जानकारी अपने दोस्त को दी। 

विज्ञापन


गांव खानपुर का ही रहने वाला सुखविंदर सिंह रास्ते में पहुंचा और उसने बलजीत को निजी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद थाना डाबा की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद सुखविंदर सिंह की शिकायत पर लोहारा रोड जनता नगर स्थित पंडित जी हलवाई के मालिक ऊमा दत्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक बलजीत सिंह ग्रामीण इलाकों से दूध इकट्ठा कर शहर में घरों और हलवाइयों को आपूर्ति करता है। आरोपी पंडित जी हलवाई का मालिक ऊमा दत्त भी उससे दूध लेता था लेकिन दूध की करीब ढाई लाख रुपये उधारी हो चुकी थी। बलजीत ने पैसे न मिलने पर दूध बंद कर दिया। बार-बार पैसे मांगने पर ऊमा दत्त पैसे नहीं दे रहा था और रोज कोई न कोई बहाना बना रहा था। जब दूध के पैसे नहीं मिल रहे थे दो उसका दोस्त बलजीत सिंह गांव के कुछ लोगों को लेकर आरोपी ऊमा दत्त के पास पहुंचा। 

ऊमा दत्त ने उस समय फैसला किया कि वह उसके पैसे किस्तों में देगा। आरोपी ने 20-20 हजार के पांच चेक बतौर सिक्योरिटी बलजीत को दे दिए। चेक देने के बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं दिए और टाल मटोल करता रहा। ऊमा दत्त को कई बार पैसे के लिए बोला लेकिन वह कुछ समय में देने का वादा करता रहा। कुछ समय पहले ऊमा दत्त ने बलजीत को फोन कर पैसे ले जाने की बात की लेकिन बलजीत किसी कारण से जा नहीं सका। 

25 सितंबर को बलजीत ने अपने दोस्त सुखविंदर को फोन किया कि वह पैसे लेने जा रहा है और वह उसके साथ चले। सुखविंदर किसी कारण नहीं जा सका तो बलजीत पैसे लेने अपनी कार से अकेला ही चला गया। दुकान पर आरोपी ऊमा दत्त ने पैसे देने के बजाय बलजीत को अपने पास बैठा कर भटूरे खिला दिए। इसी दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया। 


यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश

रास्ते में बलजीत की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने अपने दोस्त सुखविंदर को फोन कर जानकारी दी कि ऊमा दत्त ने उसे पैसे नहीं दिए और भटूरे खिलाए थे, जिसमें कुछ मिलाया था और अब उसकी तबीयत खराब हो रही है और उससे गाड़ी नहीं चल रही। वह तुरंत आकर उसे ले जाए। 

सुखविंदर सिंह अपने भतीजे को साथ लेकर गया और रास्ते में बलजीत को लेकर वह घर पहुंचा लेकिन उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसकी मां हरजिंदर कौर को साथ लेकर दोराहा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर रोहित ने बताया कि आरोपी ऊमा दत्त अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed