फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A bag full of cash worth Rs 58 lakh was stolen by breaking the glass of a car in Ludhiana of Punjab

Punjab: कार का शीशा तोड़ 58 लाख की नकदी से भरा बैग चोरी, व्यापारी की थी कार, ड्राइवर आया था पेमेंट इकट्ठी करने

Thu, 29 Dec 2022 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 08:16 PM IST
सार

कमिश्नरेट पुलिस कई पहलुओं पर जांच करने में जुटी है, सीसीटीवी फुटेज भी चेक हो रही है। गिल चौक की तरफ से ही चोर पीछा कर रहे थे। ड्राइवर पर भी शक की सुई है। 

विज्ञापन
A bag full of cash worth Rs 58 lakh was stolen by breaking the glass of a car in Ludhiana  of Punjab
चोरी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में शहर के सबसे व्यस्त एरिया समराला चौक के पास बुधवार की रात को अज्ञात लोगों ने एक क्रेटा गाड़ी का शीशा तोड़कर पीछे सीट पर रखा 58 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। चोर कुछ ही समय में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और किसी को इस बारे में पता तक नहीं चला। 

विज्ञापन


गाड़ी चंडीगढ़ के व्यापारी की थी और उसका ड्राइवर शहर में पैसा इकट्ठा करने आया था। जाते हुए भी उसने समराला चौक के पास किसी से पेमेंट लेनी थी। गाड़ी का शीशा टूटा और बैग गायब देख उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसीपी सेंट्रल रमनदीप सिंह भुल्लर की अगुवाई में पुलिस पार्टी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। थाना डिविजन तीन की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह चोरी की इतनी बड़ी वारदात हुई वहां से करीब पांच सौ मीटर दूर पुलिस का नाका रहता है और दूसरी तरफ समराला चौक पर काफी पुलिस मुलाजिम खड़े होते हैं। अभी तक शिकायतकर्ता ने कोई ब्यान दर्ज नहीं कराया, इस कारण कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए कई टीमें बना दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेटा कार का चालक गुरप्रीत सिंह चंडीगढ़ की एक ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है और अक्सर ही लुधियाना में चंडीगढ़ से पैसे इकट्ठा करने के लिए आता जाता है। वह पिछले करीब दस साल से यह काम कर रहा है। बुधवार को भी गुरप्रीत सिंह गाड़ी को चीमा चौक से जाते हुए समराला चौक की तरफ जाते रास्ते में खड़ी कर गली में एक फैक्टरी से पैसे लेने गया था। कुछ समय बाद जब वह लौटा तो पता चला कि गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ था और उसमें पड़ा बैग गायब था। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने मालिकों और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 

चोर गिल चौक से व्यापारी के पीछे लगे हुए थे और उन्हें पता था कि गाड़ी में नकदी पड़ी है, वे मौके की ताक में थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस के शक की सुई ड्राइवरपर भी है। सवाल यह खड़ा होता है कि अगर गुरप्रीत को पता था कि इतनी बड़ी पेमेंट लुधियाना से लानी है तो वह अकेला क्यों आया और अगर अकेला आया तो गाड़ी सड़क किनारे गाड़ी में बैग रख पेमेंट लेने क्यों चला गया।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसीपी सेंट्रल रमनदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि जब तक मामला हल नहीं होता हर कोई शक के दायरे में है। कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आसपास के जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं वहां बारीकी से जांच की जा रही है। इस मामले को हल करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से चार से पांच टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed