फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फरीदकोट जेल में बंद कैदी ने फोन पर सरदूलगढ़ के व्यापारी से मांगी 3 लाख रुपये फिरौती

फरीदकोट जेल में बंद कैदी ने फोन पर सरदूलगढ़ के व्यापारी से मांगी 3 लाख रुपये फिरौती

Sun, 14 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट जेल में बंद कैदी ने फोन पर सरदूलगढ़ के व्यापारी से मांगी 3 लाख रुपये फिरौती
फरीदकोट जेल से कैदी ने फोन पर मांगे 3 लाख
विज्ञापन

सदूलगढ़ के व्यापारी से पहले भी ले चुका है 15 हजार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सरदूलगढ़। शहर के धोबी बाजार में कपड़े का काम करने वाले व्यापारी को फरीदकोट जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी ने फोन पर तीन लाख रुपये की चौथ मांगी। थाना सरदूलगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कैदी के उसके साथी को गिरफ्तार किया है।
सब डिवीजन सरदूलगढ़ के डीएसपी संजीव गोयल ने बताया कि फरीदकोट जेल में 20 साल की सजा काट रहे गगनजीत ने कपड़ा व्यापारी डीसी जैन को फोन करके 15 हजार रुपये की मांग की और उसने कपड़ा व्यापारी को एक अन्य व्यक्ति को 15 हजार रुपये देने के लिए कहा। कपड़ा व्यापारी सरदूलगढ़ के बस स्टैंड पर प्रगट सिंह वासी वार्ड नंबर 4 सरदूलगढ़ को 15 हजार रुपये दे दिए। पैसे देने के एक सप्ताह के बाद उक्त कैदी ने व्यापारी को फिर फोन करके 3 लाख रुपये की मांग की। इस बार व्यापारी ने पुलिस के पास शिकायत की। पुलिस ने प्रगट सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया। प्रगट सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने 15 हजार रुपये गगनजीत के खाते में पेटीएम करके ट्रांसफर कर दिए है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया थाना सरदूलगढ़ में मामला दर्ज करके प्रगट सिंह को काबू कर लिया गया है और गगनजीत को पूछताछ के लिए अदालत से मंजूरी लेकर सरदूलगढ़ लाया जाएगा। उधर, मामले को लेकर फरीदकोट जेल भी विवादों के घेरे में आ गई है कि कैदी के पास मोबाइल फोन कहा से आया। उधर, इस संबंधी जब फरीदकोट के जेल अधीक्षक ललित कोहली से बात की तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। आरोपी कैदी के पास फोन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed