फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिन में करते थे रैकी, रात को ताले तोड़ देते थे चोरी को अंजाम

दिन में करते थे रैकी, रात को ताले तोड़ देते थे चोरी को अंजाम

Fri, 22 Mar 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
दिन में करते थे रैकी, रात को ताले तोड़ देते थे चोरी को अंजाम
दिन में रेकी, रात को चोरी
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करते थे चोरी की वारदातें
आरोपियों के कब्जे से जेवरात और सामान हुआ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशे के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान और एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी दिन में रेकी करने करने बाद रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
कुछ दिन पहले गांव झांडे में रहने वाले सुरिंदर सिंह के बंद घर को आरोपियों ने निशाना बनाया था। घर के ताले तोड़ कर आरोपियों ने घर से साढ़े 21 तोले सोने के जेवरात, साढ़े 21 हजार रुपये, एलईडी चोरी की थी। पुलिस ने शिमलापुरी स्थित मैड़ कालोनी निवासी जतिंदर कुमार उर्फ राजू और न्यू जनता नगर निवासी राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी 2 जसकिरण जीत सिंह तेजा ने बताया कि सुरिंदर सिंह 16 मार्च को घर ताला लगाकर किसी काम से गया था। पीछे से आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एडीसीपीने बताया कि आरोपी जतिंदर मूल रुप से रायकोट के पुरानी कुला पत्ती कमेटी गेट का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना डाबा, टिब्बा और सदर सहित नौ जगहों पर चोरी और लूटपाट के मामले दर्ज है। आरोपी करीब एक महीना पहले ही चोरी के मामले में जमानत पर छूट कर आया है। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी की मुलाकात राहुल के साथ हुई। दोनों नशा करने के आदी थे और दोनों की मुलाकात नशा खरीदने के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों चोरियां करने लगे। दोनों दिन में रेकी करते थे और रात में उसी घर को निशाना बनाकर चोरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed