फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मौड बम कांड में डेरा मुखी व हनीप्रीत की हो गिरफतारी-जवाहरके

मौड बम कांड में डेरा मुखी व हनीप्रीत की हो गिरफतारी-जवाहरके

Fri, 08 Feb 2019 10:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मौड बम कांड में डेरा मुखी व हनीप्रीत की हो गिरफतारी-जवाहरके
मौड़ बम कांड में डेरामुखी व हनीप्रीत की हो गिरफ्तारी: जवाहरके
विज्ञापन

शरोमणि अकाली दल मान ने सरकार को दिया आठ मार्च तक अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले की मौड़ मंडी में दो वर्ष पूर्व हुए बम कांड में डेरा मुखी और हनीप्रीत की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए शरोमणि अकाली दल (मान) अमृतसर के महासचिव गुरसेवक सिंह जवाहके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आठ मार्च तक दोनों की इस केस में गिरफ्तारी न की गई तो संघर्ष किया जाएगा। शुक्रवार को जवाहरके ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मौड़ बम कांड के पीड़ितों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है, क्योंकि सरकार की नीयत पीड़ितों को इंसाफ देने की नहीं है। नेता ने कहा कि जांच में साफ हो चुका है कि मौड़ बम कांड में डेरामुखी व हनीप्रीत का सीधे तौर पर हाथ है। लेकिन इसके बावजूद सरकार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है।

जवाहरके ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों का उपचार भी नहीं करवा रही, बल्कि पीड़ित खुद एक दूसरे का सहारा बनकर उपचार करवा रहे हैं। अगर सरकार की नीयत साफ है तो वह बम कांड के मास्टरमाइंड डेरामुखी और हनीप्रीत से पूछताछ करे। जिससे पूरा सच सामने आ जाएगा कि आखिर मौड़ में बम कांड किसके इशारे पर किया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने आठ मार्च तक डेरामुखी व उसकी सहयोगी हनीप्रीत की गिरफ्तारी न पाई और पूछताछ न की तो शरोमणि अकाली दल अमृतसर की तरफ से संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed