फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पति के विदेश जाने के बाद पत्नी ने दुकान का सामान किया खुर्द बुर्द, मामला दर्ज

पति के विदेश जाने के बाद पत्नी ने दुकान का सामान किया खुर्द बुर्द, मामला दर्ज

Wed, 12 Dec 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पति के विदेश जाने के बाद पत्नी ने दुकान का सामान किया खुर्द बुर्द, मामला दर्ज
पति की पालिसी के पैसे भी निकलवाए और कर दिए खर्च, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पति के विदेश जाने के बाद पत्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर चार साल के अंदर में पति की दुकान का सामान और पैसे खुर्द बुर्द कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने अपने पति के जाली दस्तखत कर उसकी अलग-अलग पालिसियों में पड़े करीब साढ़े 16 लाख रुपये निकलवा लिए। जब पति विदेश से आया तो उसे सब कुछ पता चला। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पासी नगर निवासी तजिंदर पाल सिंह की शिकायत पर थाना डुगरी की पुलिस ने उसकी पत्नी भाई रणधीर सिंह नगर निवासी जसपाल कौर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।

तजिंदर पाल सिंह की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी आरोपी महिला के साथ वर्ष 2000 में हुई थी। वह कंप्यूटर पार्ट का काम करता था। इसके लिए वह अक्सर चाइना आता-जाता था। 2014 में वह अपनी पत्नी को कारोबार संभालकर खुद चाइना में ही रह गया। वहां से वह सामान भेजता रहता था। पीछे से उसकी पत्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर दुकान का सामान और सामान बेचकर इकट्ठे किए पैसे खुर्दबुर्द कर दिए। जब वह पालिसी का पता करने गया तो पता चला कि उसकी पत्नी ने जाली दस्तखत कर विभिन्न पालिसियों के करीब साढ़े 16 लाख रुपये भी निकलवा लिए। उसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई कपिल शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed