{"_id":"5be85fe4bdec222f4e267d8f","slug":"91541955556-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौदाम में घुसे हथियार बंद युवक, सो रहे मजदूरों से लूटे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौदाम में घुसे हथियार बंद युवक, सो रहे मजदूरों से लूटे पैसे
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
डीजे पर काम करने वाले है सभी मजदूर, मामला दर्ज
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव फुल्लांवाल में एक गोदाम में बने कमरे में सो रहे मजदूरों को हथियारबंद लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने पीटकर लूट लिया। मजदूरों से पैसे लूटने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मजदूरों ने इसकी जानकारी मालिक को दी। इसके बाद थाना सदर पुलिस को सूचना दी गई। थाना सदर की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गांव फुल्लांवाल के रहने वाले कुलदीप कुमार की शिकायत पर देव कालोनी के रहने वाले सन्नी, साजन, राहुल, सरूप उर्फ ललित, मनोज, मुकेश उर्फ मुकलू, मनप्रीत कुमार, रोहित और आकाश के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गिल रोड स्थित गार्जियस डीजे मालिक अमरजीत सिंह के पास पांच साल से काम कर रहा है। मोती बाग कालोनी में उनका गोदाम बना हुआ है। छह नवंबर को वह और उनके नौकर बीरू कुमार, अखिलेश, दीपक, ललता प्रसाद और बिरजु कुमार खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी हथियारों से लैस होकर गोदाम के अंदर घुस गए और कमरे में आ गए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उनके पास रखे नौ हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मालिक को दी। जांच अधिकारी एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।