फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए होजरी कारोबारी के घर दिन-दिहाड़े हुई चोरी

धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए होजरी कारोबारी के घर दिन-दिहाड़े हुई चोरी

Fri, 21 Sep 2018 09:40 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए होजरी कारोबारी के घर दिन-दिहाड़े हुई चोरी
होजरी कारोबारी के घर में दिनदहाड़े चोरी
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गया था पूरा परिवार
पड़ोस के खाली प्लाट से अंदर दाखिल हुए चोर
गेट की कुंडियां तोड़कर कैश, गहने, सामने ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल जस्सियां रोड के लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाले होजरी व्यापारी के घर चोर गिरोह के सदस्यों ने वीरवार दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। साथ वाले प्लाट से अंदर दाखिल हुए चोर घर से नकदी, जेवरात और अन्य सामान ले उड़े। सूचना मिलने के बाद हैबोवाल के अधीन आने वाली चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में लक्की शर्मा ने बताया कि उसकी काकोवाल रोड पर उसकी होजरी और हैबोवाल, लक्ष्मी नगर में घर है। वीरवार की दोपहर को उसकी पत्नी, बबच्चों के साथ एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए गए थे। वह होजरी में था। इस दौरान उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गआ । जब शाम उसकी पत्नी व बच्चे वापस घर पहुंचे तो कमरों के गेट की कुंडियां टूटी हुई थी। अलमारी खुली पड़ी थी, सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से करीब एक लाख रुपये, 4 तोले के करीब सोने के गहने और अन्य सामान चुरा ले गए। लक्की शर्मा का कहना है कि उसे एक प्लाट खरीदना था। उस प्लाट की बयाने की रकम रखी हुई थी। इसके अलावा वह हर महीने माता चिंतपूर्णी बस लेकर जाते है, उसका भी कुछ लोगों की ओर से दिया गया किराया पड़ा था, जोकि चोर चुराकर ले गए।
विज्ञापन

उसे शक है कि चोर पड़ोस में खाली प्लाट की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए हो सकते है। लक्की शर्मा ने बताया कि उसके घर की पहली मंजिल पर किराएदार का कमरा है। बीमार होने के कारण वह एक हफ्ते पहले गांव चला गया था। उसका कमरा और खिड़की बंद पड़ी थी। चोर उसके कमरे में भी गए, क्योंकि उसके कमरे की खिड़की टूटीथी और उसके कमरे की लाइट और पंखा चल रहा था। अब उसके कमरे से क्या चोरी हुआ है, वह तो किराएदार के आने के बाद ही पता चल पाएगा। चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि शिकायत आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed