फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर युवती से ऐंठे पैसे और किया दुराचार

पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर युवती से ऐंठे पैसे और किया दुराचार

Wed, 01 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर युवती से ऐंठे पैसे और किया दुराचार
पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर युवती से दुराचार
विज्ञापन

आरोपी खुद को बताया करता था पुलिस मुलाजिम, पैसे भी ऐंठे
-आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीरवार को किया जाएगा अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। खुद को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बता एक व्यक्ति ने युवक और उसकी बहन व भाई को पंजाब पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर छह लाख रुपये ऐंठ लिए और युवती के साथ अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके पैसे वापस देने की बजाय उन्हें धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। खुद के साथ हुए इतने बड़े धोखे के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस को दी। थाना मेहरबान की पुलिस ने शिकायत पर गांव कनीजा निवासी गुरभेज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में युवक ने कहा कि आरोपी से उसकी मुलाकात फरवरी 2018 में हुई थी। आरोपी ने खुद को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताया था। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसे, उसकी बहन और भाई को पुलिस में भर्ती करा देगा। आरोपी ने अलग अलग तारीखों पर राहों रोड पर उसकी बहन से दो लाख रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने उसके भाई से दो लाख रुपये और उससे दो लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने तीनों से छह लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने टाल मटोल शुरू कर दिया। आरोपी ने न तो उसे पैसे दिए और न ही उन तीनों में से किसी को पुलिस में भर्ती कराया। आरोपी ने उसकी बहन को जून महीने में किसी अज्ञात स्थान पर बुलाया और वहां पर उसके साथ दुराचार कर उन्हें धमकियां देकर भगा दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरभेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। रंजीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने पीड़ित युवती की मेडिकल जांच करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed