फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   उतरप्रदेश से अफीम लाकर महानगर में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

उतरप्रदेश से अफीम लाकर महानगर में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2018 06:42 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
उतरप्रदेश से अफीम लाकर महानगर में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
डिमांड पर अफीम देने करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी एक किलो अफीम बरामद, उत्तर प्रदेश से लाता था
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ग्राहकों की डिमांड पर अफीम की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चीमा चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो अफीम बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी उत्तरप्रदेश के जिला बरेली स्थित गांव बिहारीपुरा के रहने वाले जाइद हुसैन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। सीआईए वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया पुलिस पार्टी ने चीमा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी उत्तरप्रदेश के जिला बरेली में रहता है और वहां से अफीम सस्ते में लाकर महंगे भाव में लुधियाना के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ग्राहकों की डिमांड पर ही वह अफीम लाकर सप्लाई करता था। वह पहले भी कई बार महानगर में कई ग्राहकों को अफीम की सप्लाई दे चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह अफीम किस व्यक्ति से लाकर किसे सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed