फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संदिग्ध हालात में केबल अप्रेटर ने फंदा लगा की आत्महत्या

संदिग्ध हालात में केबल अप्रेटर ने फंदा लगा की आत्महत्या

Sat, 30 Mar 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में केबल अप्रेटर ने फंदा लगा की आत्महत्या
गोंडा एडिशन के लिए
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में केबल आप्रेटर ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल के निधान सिंह नगर इलाके में रहने वाले संतोष कुमार (22) ने शनिवार की सुबह अपने घर में ही संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक उसे किसी काम से बुलाने के लिए आए। अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल के अधीन आती चौकी जगतपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद संतोष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि संतोश के किसी से प्रेम संबंध थे। इसी कारण उसने आत्महत्या की है।

चौकी जगतपुरी के इंचार्ज एएसआई कपिल शर्मा ने बताया कि संतोष कुमार मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला गौंडा का रहने वाला था। यहां पर वह काफी समय से रह रहा है और केबल आप्रेटर का काम करता है। निधान सिंह नगर में वह अपने मामा के साथ किराए के मकान में रहता था। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। मगर अपनी परेशानी किसी को बता नहीं रहा था। शनिवार की सुबह उसका मामा अपने काम पर चला गया। पीछे से संतोष ने कमरे में फंदा लगा लिया। कपिल शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में यहीं सामने आ रहा है कि संतोष के किसी युवती के साथ प्रेम संबंध थे। वह युवती उसे फोन कर परेशान कर रही थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल संतोष के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed