{"_id":"5c8fccfbbdec22145f538ef6","slug":"81552927995-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी कर घर जा रहे युवकों को सिर पर वार कर बाइक सवारों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी कर घर जा रहे युवकों को सिर पर वार कर बाइक सवारों ने लूटा
विज्ञापन
बाइकसवार लुटेरों ने दो युवकों को लूटा
सिर पर दातर मार मोबाइल फोन और नकदी ले गए, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घुमारमंडी स्थित एक शोरूम में डाऊन सिलिंग का काम खत्म कर सोमवार की सुबह घर जा रहे दो युवकों को बाइक सवार आरोपियों ने तेजधार हथियार मार कर लूट लिया। लुटेरे दोनों युवकों से मोबाइल फोन और जेब में पड़ी नकदी लेकर फरार हो गए। थाना डाबा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में अशफाक अहमद और मनोज कुमार ने बताया कि वह दोनों डाऊन सिलिंग का काम करते है। उनके पास घुमारमंडी स्थित एक ऑफिस का ठेका था। रविवार की रात से सोमवार तड़के करीब 4 बजे तक काम किया। इसके बाद वह काम से निकल कर पहले रेलवे स्टेशन के पास चाय पीने के लिए गए। इसके बाद वह ग्यासपुरा अपने घर की तरफ निकल गए। अशफाक का कहना है कि जब वह मनोज को छोड़ने के लिए जा रहा था, तब उसके पीछे बाइक पर तीन युवक आए।
तीनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने बाइक आगे लगाकर घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने सिर और टांग पर दातर से हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 2300 रुपये और मोबाइल और मनोज की जेब से 500 रुपये और मोबाइल निकाल लिया। घटना के बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। घर पहुंच कर उन्होने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस दस घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।