फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कलयुगी मां : डेढ़ साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट

कलयुगी मां : डेढ़ साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट

Sun, 03 Mar 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी मां : डेढ़ साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट
पति से झगड़े के बाद मां ने ली डेढ़ साल की मासूम की जान
विज्ञापन

मुंह पर तकिया रखकर रोक दी बच्ची की सांसें, अस्पताल में कबूली हत्या की बात
हत्या का मामला दर्ज, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फोकल प्वाइंट के जीवन नगर इलाके में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद शनिवार रात करीब डेढ़ बजे अपनी डेढ़ साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला ने तकिया मुंह पर रख बच्ची की सांसें रोक दी। हत्या करने के बाद महिला ने शोर मचाया कि बच्ची उठ नहीं रही है। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए तो वहां महिला बोल पड़ी कि उसने अपनी बच्ची को मार दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के पिता गुड्डू की शिकायत पर उसकी मां सुनीता रानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
डेढ़ साल की मासूम खुशी के चाचा धर्मनाथ ने बताया कि उसके भाई गुड्डू की शादी तीन साल पहले सुनीता के साथ हुई थी। सुनीता के मायके पिपल वाला चौक के पास रहते हैं। शादी के कुछ समय बाद ही सुनीता-गुड्डू के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा करने के बाद सुनीता अपने मायके चली गई। दो से तीन बार दोनों के बीच समझौता भी हुआ था। इसके बाद सुनीता घर आई थी लेकिन फिर झगड़ा कर लौट चली जाती थी। अब वह पिछले काफी समय से अपने परिजनों के पास ही रह रही थी। शनिवार को ही वह अपने पति के पास आई थी और देर रात उसने बच्ची को मार दिया।
विज्ञापन

पति पर लगाना चाहती थी आरोप
एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि सुनीता अपने पति के झगड़ा करने से काफी परेशान थी। वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती थी। इसके लिए उसने पूरा प्लान तैयार किया कि वह बच्ची को साथ ले जाएगी और वहां जाकर बच्ची की हत्या कर देगी। हत्या करने के बाद सारा आरोप अपने पति पर लगा देगी। प्लानिंग के मुताबिक वह शनिवार दोपहर को परिजनों को बताकर पति गुड्डू के पास आ गई। रात को दोनों सो गए। देर रात को बच्ची रोई तो सुनीता ने उसे अपना दूध पिलाया। इसके बाद पति को सोया देख उसने डेढ़ साल की मासूम के मुंह पर तकिया रख उसकी सांसें रोक दी। इसके बाद शोर मचा दिया कि बच्ची उठ नहीं रही। परिजन पहले बच्ची को निजी अस्पताल ले गए और वहां से सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की मौत एक रहस्य रह जाती, लेकिन सुनीता बच्ची की हत्या के बोझ को दबा नहीं सकी। अस्पताल में उसने सभी के सामने बोल दिया कि पति से बदला लेने के लिए उसने अपनी बेटी की बलि चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed