फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार

अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 05 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

दो आरोपी फरार, सौ से ज्यादा वाहन चोरी की वारदातों को दे चुके है अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलिस ने महानगर में खड़े वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो सदस्य और दो कबाड़िए अभी फरार है। पुलिस ने इन्हें शिव मंदिर चौक के नजदीक नाकाबंदी के दौरान दबोचा। गिरोह में पिता पुत्र में शामिल है। शातिर दिमाग पिता अभी फरार है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह कारें, पांच मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, वाहनों के 23 इंजन, 110 टायर, मोटरसाइकिलों की 40 टंकी, 43 शाकर, 57 सीटें बरामद की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना होशियारपुर के गांव नंगल निवासी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, एकता कालोनी निवासी आकाश दीप उर्फ काशी, नकोदर निवासी कबाड़ी आकाश कुमार उर्फ शीनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरोह में शामिल एकता कालोनी निवासी आकाश के पिता प्रेम सिंह, बाजड़ा कालोनी निवासी प्रकाश, शिवपुरी निवासी कबाड़ी गोला और सन्नी अभी फरार है।
विज्ञापन

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि यह गिरोह पिछले करीब डेढ़ साल से महानगर में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य इतने शातिर थे कि एक ही दिन में कभी दो तो कभी चार तो कभी इससे भी ज्यादा वाहन चोरी कर ले जाते थे। वाहन चोरी करने के बाद उसे गांव बाजड़ा में बने जस्सी के गोदाम में ले जाया जाता था। वहां आरोपी वाहन के पार्ट्स अलग-अलग कर देते थे। इसके बाद पार्ट्स कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह के सदस्य महानगर के छावनी मोहल्ला, गांधी नगर, पुराना बाजार, दरेसी, किला मोहल्ला, शिवपुरी और थाना डिविजन तीन के साथ साथ कोतवाली, बस्ती जोधेवाल, मेहरबान, सलेम टाबरी, डिविजन आठ, डिविजन पांच, और चंडीगढ़ सहित कई इलाकों से सौ से ज्यादा वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू जेल में मुलाकात के बाद जस्सी, प्रेम ने बनाया गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गिरोह गिरफ्तार आरोपी जस्सी और फरार चल रहे आरोपी प्रेम सिंह ने बनाया था। दोनों की मुलाकात जम्मू जेल में हुई थी। दोनों अलग अलग आपराधिक मामले में जेल के अंदर बंद थे। वह इस गिरोह में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं करना चाहते थे। इस पर उन्होंने अपने नजदीकियों को ही गिरोह में शामिल करने का फैसला किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लुधियाना के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने चंडीगढ़ के अलग-अलग जगहों से एक ही दिन में चार कारें चोरी की थी और कारें वहां से सीधे जम्मू के ऊधमपुर ले गए और सस्ते भाव में बेच दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेम सिंह और जस्सी के खिलाफ ऊधमपुर के थाने में मामला दर्ज हुआ था तो वह वहां की जेल में इकट्ठा हुए थे। जम्मू में आरोपियों के कुछ लोगों से संबंध थे और उन्होंने वाहनों के जाली कागजात तैयार करवाए और उन्हें जम्मू कश्मीर के अलग अलग इलाकों में सस्ते भाव में बेच दिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी से रैकी कर लेते थे और मास्टर चाबी से वाहन का ताला खोल देते था। आरोपी बारी बारी कर वाहन लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी गोदाम में ले जाकर वाहन के पार्ट्स अलग कर देते थे। उसके बाद आरोपी हजारों रुपये के मोटरसाइकिल को सिर्फ और सिर्फ 25 सौ रुपये में कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस के सभी आरोपी हेरोइन का नशा करने के आदी है। वह नीरज कुमार और विशाल कुमार नाम के व्यक्ति से नशा लेकर करते थे। पुलिस ने विशाल कुमार के घर छापामारी कर पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसका मामला थाना सलेम टाबरी में दर्ज करवा दिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे के जरिये पकड़े गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को चोरी की बोलैरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से बरामद बोलैरो जिस रास्ते से आ रही थी वहां की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली तो गाड़ी गांव बाजड़ा में जाकर रुकी। इस पर पुलिस को पता चला कि वहां जस्सी का गोदाम है और गोदाम चोरी के वाहन खड़े किए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed