फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   तीन हजार की रिश्वत लेते जेई काबू

तीन हजार की रिश्वत लेते जेई काबू

Mon, 05 Nov 2018 09:28 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
तीन हजार की रिश्वत लेते जेई काबू
पावरकॉम का जेई रिश्वत लेता काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के एवज में रिश्वत मांगने वाले पावरकॉम के जेई को विजिलेंस विभाग की टीम ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

विजिलेंस संगरूर के डीएसपी हंसराज ने बताया कि मालेरकोटला के नजदीकी गांव संगाली के निवासी मंगलजीत सिंह ने शिकायत की थी कि उनके गांव की अनाज मंडी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। गांववासियों के कहने पर वह ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पावरकॉम के कार्यालय मालेरकोटला जेई जगतार सिंह से मिला। जेई ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पांच हजार की रिश्वत मांगी और उनका सौदा तय हो गया। जेई ने दो हजार रुपये लेकर उसे ट्रांसफार्मर दे दिया। बाकी के तीन हजार रुपये बाद में देने थे। मंगलजीत सिंह की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाहों की उपस्थिति में जेई जगतार सिंह को 3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विभाग ने जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed