{"_id":"5bc22350bdec2269377f667b","slug":"81539449680-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर लाइव हुए संगरूर जेल के कैदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर लाइव हुए संगरूर जेल के कैदी
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल प्रशासन पर कैदियों ने लगाए पैसे मांगने के आरोप
संगरूर जेल के कैदियों का वीडियो हुआ वायरल
चेकिंग दौरान दो मोबाइल बरामद, छह के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। शनिवार संगरूर जेल में बंद कैदियों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदियों ने वायरल वीडियो में जेल प्रशासन पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। इसके बाद जेल में छापामारी कर 2 मोबाइल बरामद कर छह कैदियों व हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वायरल वीडियो में कैदी एक कमरे में बंद हैं और वह जेल अधिकारियों पर फोन बरामदगी मामले में हजारों रुपये वसूलने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने जेल सुपरिंटेंडेंट पर एक लाख, सहायक सुपरिंटेंडेंट व एक हवलदार पर उनसे 15 और 25 हजार रुपये वसूल चुके हैं और अब1-1 लाख रुपये और मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार वालों से पहले पैसेले चुके हैं और अब उनके परिवार वाले भी इससे परेशान हो चुके हैं। पैसे न देने पर जेलअधिकारी उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने कामामला सामने आते ही एसएसपी संगरूर ने एसपी (एच) हरिंदर सिंह, डीएसपी सतपाल शर्मा को इसकी जांच सौंपी। पुलिस टीम ने तुरंत जेल में चेकिंग करके जेल में बंद रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरप्यार सिंह, मक्खन सिंह, गुरविंदर सिंहसे 2 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।