फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पहले दिन में करते थे रैकी, रात चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

पहले दिन में करते थे रैकी, रात चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन में करते थे रैकी, रात चोरी की वारदात को देते थे अंजाम
दिन में रेकी, रात को चोरी, 3 काबू
विज्ञापन

गिरोह का सरगना फरार, आरोपियों से मोबाइल व अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दिन के समय रैकी और रात के समय में चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने मोहल्ला खजूर वाला चौक में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। िगरोह का सरगना फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपियों से 11 मोबाइल फोन, एलसीडी, गैस सिलेंडर, इनवर्टर. कैमरा और बैटरियां बरामद की है।
पुलिस ने इस मामले में जस्सियां स्थित मोहल्ला आशियान के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गारा, मनोज कालोनी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह उर्फ सेठी व मोहल्ला खजूर वाला चौक निवासी सन्नी उर्फ बूंदी के खलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी गिरोह के सरगना अशोक नगर केआजाद सिंह उर्फ यादा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान प गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चोरी और लूटपाट के आदी है। पुलिस ने आरोपियों कोखजूर वाला चौक में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फोन लोगों से लूटे हुए है। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी दिन में रेकी करते थे और रात के समय चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घरेलू सामान भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed