फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद कुकर्म

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद कुकर्म

Mon, 02 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद कुकर्म
आठ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, कुकर्म
विज्ञापन

आपोपी पड़ोसी युवक पर केस दर्ज कर पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
न्यू शिवाजी नगर इलाके में बेहड़े में रहने वाले युवक ने पड़ोस की आठ वर्षीय मासूम से दुराचार के बाद कुकर्म किया। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर में बच्ची अकेली थी। साथ धमकियां दीं कि उसने बात किसी को बताई तो उसे जान से मार डालेगा। दर्द से परेशान बच्ची ने शाम को घर पहुंची मां को घटना के बारे में बताया। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ कुकर्म और दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है और बच्ची की मेडिकल जांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी फैक्टरी में काम करते है। 29 मार्च की सुबह को वह कामकाज के लिए चले गए थे। घर में उनकी आठ साल की बच्चीअकेली थी। उसे अकेले देख पड़ोस के कमरे में रहने वाले सोनू ने उसकी बच्ची के साथी दुष्कर्म और कुकर्म किया। जब शाम को उसकी पत्नी काम से घर वापस पहुंची तो बच्ची ने इस घटना के बारे में बताया। बच्ची का कहना था कि सोनू ने उसके साथ गलत काम किया और जान से मारने तक की धमकियां दी। उधर, एएसआई पूरण सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात उसे काबू कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को अदालत पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। बच्ची की मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसके स्वैब जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed