{"_id":"5c16830abdec225a1b72f2e2","slug":"71544979210-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर सैर कर रहे व्यक्ति से लूटा फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार के बल पर सैर कर रहे व्यक्ति से लूटा फोन
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रासर
दो बाइक पर सवार चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों की तलाश में जुटी थाना डिवीजन पांच की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाई रणधीर सिंह नगर स्थित लैय्यर वैली में सैर कर रहे एक युवक से दो बाइकों पर सवार लुटेरा गिरोह के चार लोगों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। जब तक पीड़ित युवक कर कुछ कर पाता आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। युवक ने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी। पुलिस ने पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर निवासी रजत अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
रजत अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हर रोज लैय्यर वैली में सैर करने के लिए जाता है। शुक्रवार सुबह वह सैर कर रहा था। इस दौरान उसका एप्पल का आईफोन 7 उसके हाथ में था। तभी नहर की तरफ से हथियारों से लैस चार युवक आए और उसका फोन छीन लिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां दी और घटनास्थल से फरार हो गए। उसने शोर मचाया लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का अब तक कुछ पता नहीं चला है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।