{"_id":"5bc76a6cbdec2269602c4696","slug":"71539795564-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों से लूटपाट करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीरों से लूटपाट करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 23 मोबाइल किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले आठ आरोपियों को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 23 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में काकोवाल रोड स्थित विशाल कालोनी निवासी अनिल कुमार, आदर्श नगर निवासी राज प्रसाद, इस्लामगंज निवासी राधे महातो, सतगुरु नगर निवासी ज्ञान चंद, कुलदीप सिंह, मोहल्ला दीप नगर निवासी बब्बू सिंह, इस्लामगंज निवासी संदीप कुमार और सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि पुलिस पार्टियों ने बुधवार को इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर लूटपाट करने की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी इस समय लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर दी। तीन जगहों से आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी हथियार दिखाकर मजदूराें को लूटते थे। आरोपी सुनसान जगह देख फोन छीनकर फरार हो जाते थे।