फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली नेता पर गोली चलाने वालों का अभी तक नहीं कोई सुराग

अकाली नेता पर गोली चलाने वालों का अभी तक नहीं कोई सुराग

Sun, 07 Oct 2018 09:41 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता पर गोली चलाने वालों का अभी तक नहीं कोई सुराग
अकाली नेता को गोली मारने वालों का सुराग नहीं
विज्ञापन

डीएमसी अस्पताल में दाखिल अकाली नेता की हालत खतरे से बाहर
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी: एडीसीपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पूर्व ब्लाक समिति सदस्य मनजिंदर सिंह को गोलियां मारने वाले बाइक सवारों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वहीं एडीसीपी ने जांच होने की बात कहते हुए जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। डीएमसी अस्पताल में दाखिल अकाली नेता मनजिंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ड
एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस ने मनजिंदर सिंह पर गोली चलाने के मामले में ललतों कलां के गांव के ही परमिंदर सिंह व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है, लेकिन अभी तक जितने सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं, उनसे कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार इस मामले में कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मनजिंदर सिंह शुक्रवार की देर शाम को अपनी कार में सवार होकर सरपंच जगमिंदर सिंह के घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दो बाइक सवार उसके पास आए और मनजिंदर की कार का शीशा खटखटा कर नीचे करनेक ो कहा। जब मनजिंदर ने शीशा नीचे किया तो आरोपी गोलियां चलाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed