{"_id":"5b802c0c42c792463a2e50a2","slug":"71535126540-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में एक ओर किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगरूर में एक ओर किसान ने की खुदकुशी
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर में एक और किसान ने की खुदकुशी
धान की फसल बर्बाद होने से परेशान था हरजिंदर सिंह
तीन दिन में तीन किसानों ने मौत को लगा लिया गले
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। कर्ज के बोझ या आर्थिक तंगी के कारण किसानों की आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। संगरूर में पिछले तीन दिनों में तीन किसानों के खुदकुशी करने के तीन मामले सामने आए। शुक्रवार को गांव कुलारखुर्द के एक किसान ने आर्थिक संकट के चलते घर में एक दरख्त के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।
गांव कुलार खुर्द का 55 वर्षीय किसान हरजिंदरसिंह गांव में जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। गत दिनों हुई बारिश के कारण उसकी धान की फसल बर्बाद हो गई थी। इससे वह परेशान चल रहा था। फसल बर्बाद होने और आर्थिक संकट के चलते किसान हरजिंदर सिंह ने घर में लगे नीम के दरख्त से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। थाना सदर संगरूर के एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि परिवार वालों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। वीरवार को शेरपुर के नजदीकी गांव हेड़ीके के 22 वर्षीय किसान मनजीत सिंह ने कर्ज से परेशान होकर कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जान दे दी थी। बुधवार को गांव अड़कवास के राम सिंह ने आर्थिक तंगी के के चलते जहर खाकर खुदकुशीकर ली थी।