{"_id":"5b3f9ed84f1c1b05278b4e08","slug":"71530896088-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा पुलिस की लाप्रवाही आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बठिंडा पुलिस की लाप्रवाही आई सामने
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही : हवालाती को अकेला छोड़ पुलिसकर्मी गायब
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शुक्रवार को जिला अदालत में बठिंडा पुलिस की लापरवाही सामने आई। पेशी पे लाए गए एक हवालाती को पुलिस ने उसके हाथों में हथकड़ी पकड़ाकर अकेला छोड़ दिया। जो अदालत के बाहर बैंच पर बैठ अपने जानने वालों से बातें करता रहा लेकिन उसके आसपास कोई पुलिसवाला नहीं नजर आया। शुक्रवार को केंद्रीय जेल से एक हवालाती को किसी आपराधिक केस के तहत जिला अदालत में स्थित चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के लिए पुलिस के कुछ कर्मी उसे लाए थे, जिसे पहले बख्शीखाने में रखा गया। लेकिन पेशी पड़ने की संभावना के चलते पुलिस वाले उसे बख्शीखाने से मजिस्ट्रेट की अदालत के बाहर ले आए, जहां पर अदालत के बाहर हवालाती के हाथ में हथकड़ी पकड़ा दी और खुद कहीं गायब हो गए। इसका फायदा उठाकर हवालाती अपने हाथ में हथकड़ी पकड़कर अपने किसी अन्य जानने वाले युवक के पास चला गया और वहां बातें करने लगा। लेकिन उसके इर्द गिर्द कोई भी पुलिस वाला नजर नही आया। इस संबंध में जब जिले के एसएसपी नवीन सिंगला से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बता दें कि पुलिस की ऐसी ही लापरवाही के कारण अकसर कैदी फरार हो जाते हैं।