फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   धोखाधड़ी के मामले में भगौड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में भगौड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 10:05 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में भगौड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

केस दर्ज, अदालत ने जेल भेज दिया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बीते चार सालों से धोखाधड़ी के मामले में अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित किए जा चुके आरोपी को सीआईए टू की पुलिस ने चिट्टी कॉलोनी लाडोवाल के पास से काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव बहादुर के रोड पर रहने वाले कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोगों को झांसा दिया था कि उसकी पुलिस विभाग में अधिकारियों से काफी जान पहचान है। वह किसी को नौकरी भी दिलवा सकता है। आरोपी ने कई लोगों से पैसे लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अगस्त 2013 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी अदालत में पेशी पर नहीं गया। इसके बाद अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित दे दिया। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह हर बार चकमा देकर निकल जाता था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर के पास से ही घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed