{"_id":"596b9bf34f1c1bf5488b4676","slug":"71500224499-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर से ही तंग आकर उसकी पत्नी ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर से ही तंग आकर उसकी पत्नी ने की थी आत्महत्या
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से तंग होकर की थी आत्महत्या
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बैंक मैनेजर पति को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
मुल्लापुर स्थित दशमेश नगर इलाके में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली बैंक मैनेजर की पत्नी सुमन ने अपने ही पति से तंग आकर आत्महत्या की थी। थाना मुल्लापुर की पुलिस ने सुमन के पिता बृजपाल की शिकायत पर उसके पति रजनीश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तरप्रदेश के बरेली में रहने वाले बृजपाल सिंह ने कहा कि वह उत्तरप्रदेश के राजस्व विभाग में कानूनगो हैं। उनकी बेटी सुमन ने राजनीति में एमए किया था। दामाद रजनीश उत्तरप्रदेश के जिला शाहजहांपुर स्थित गांव दिओरिया का रहने वाला था। बैंक मैनेजर होने के कारण उन्होंने अपनी बेटी के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए मुंह मांगा दहेज भी दिया था। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। पंजाब एंड सिंध बैंक में मैनेजर रजनीश कुमार की बदली लुधियाना में हो गई। दोनों दशमेश नगर मुल्लापुर में रहने लगे। नौ महीने पहले सुमन ने एक बेटे को जन्म दिया। बृजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि रजनीश कुमार के किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध बन गए थे। इसलिए वह उनकी बेटी से पीछा छुड़वाना के लिए मारपीट करता था। उन्होंने रजनीश को काफी समझाया। इसके बाद भी रजनीश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बृजपाल ने यह भी आरोप लगाया कि रजनीश ने इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं दी। जबकि रिश्तेदारों ने फोन पर उन्हें सूचना दी। थानेदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि रजनीश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।