फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वीडियो गेम खेलने जा रहे दोस्तों से की थी लूट, दो गिरफ्तार

वीडियो गेम खेलने जा रहे दोस्तों से की थी लूट, दो गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
वीडियो गेम खेलने जा रहे दोस्तों से की थी लूट, दो गिरफ्तार
दो दोस्तों से की थी लूट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से 13 मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिमलापुरी इलाके में कुछ दिन पहले इलाके में वीडियो गेम खेलने जा रहे दो दोस्तों से हथियार के बल पर मोबाइल फोन लूटने वाले दो आरोपियों को थाना साहनेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 13 मोबाइल फोन, तेजधार हथियार और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान ग्यासपुरा की मक्कड़ कालोनी निवासी रणवीर सिंह उर्फ बंटी और न्यू राम नगर निवासी रविंदर कुमार के रूप में हुई है।

एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि 21 जनवरी को शिमलापुरी की सम्राट कालोनी का रहने वाला संजय अपने दोस्त के साथ इलाके की ही एक दुकान पर वीडियो गेम खेलने के लिए जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने घेर लिया और हथियार के बल पर फोन छीन कर फरार हो गए। संजय ने दोनों आरोपियों को पहचान कर उनकी शिकायत पुलिस के पास कर दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी रविंदर कुमार एक मामले में अदालत से भगौड़ा करार दिया गहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed