फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब पुलिस का बर्खास्त सिपाही और उसकी पत्नी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का बर्खास्त सिपाही और उसकी पत्नी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Tue, 08 Jan 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस का बर्खास्त सिपाही और उसकी पत्नी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
बर्खास्त सिपाही हेरोइन तस्करी के आरोप में पत्नी संग गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों से एंटी नारकोटिक्स सेल ने 41 ग्राम हेरोइन की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। एंटी नारकोटिक्स सेल ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त कांस्टेबल और उसकी पत्नी को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। दोनों के कब्जे से 41 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बर्खास्त आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बर्खास्त सिपाही संजीव कुमार और उसकी पत्नी मंजीत कौर उर्फ मीता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब पुलिस से बर्खास्त कांस्टेबल संजीव कुमार और उसकी पत्नी हेरोइन सप्लाई करने जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नई दाना मंडी के पास नाकाबंदी कर ली। आरोपी वहां से पुलिस को देख पीछे मुड़ा, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी काफी समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed