फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर में घुस कर महिला की आंख पर किया तेजधार हथियार से हमला

घर में घुस कर महिला की आंख पर किया तेजधार हथियार से हमला

Tue, 30 Oct 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर महिला की आंख पर किया तेजधार हथियार से हमला
बीच बचाव करने आए बेटे और बेटी पर भी किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पीछा कर हमलावर को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जनकपुरी गली नंबर साढ़े छह में सोमवार देर रात पड़ोस के बेहड़े में रहने वाला एक व्यक्ति घर में घुस आया। उसने अपने बच्चों के साथ सो रही महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला की आंख चोटिल हो गई। बीच बचाव करने आए महिला के बेटे और बेटी को भी आरोपी ने तेजधार हथियार से घायल कर दिया। शोच मचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पड़ोसी युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया। घायल जशन वर्मा को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हमले में घायल जशन के बेटे सरवन वर्मा (13) और बेटी सिमरन को छुट्टी दे दी गई है।
जशन के रिश्तेदार विक्रम ने बताया कि उसके पति दीपक वर्मा किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। दीपक के पिता छोटे पोते के साथ एक कमरे में सो रहे थे जबकि जशन, अपनी बेटी सिमरन और बेटे सरवन के साथ अलग कमरे में सो रहा था। देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हथियार से लैस होकर एक व्यक्ति घर में घुस आया। उसने उसके पहले तो दीपक के पिता के कमरे को बाहर से कुंडी लगा दी और उसके बाद वह जशन के कमरे में घुस आया। आते ही आरोपी ने जशन पर हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। आरोपी ने तेजधार हथियार से जशन की आंख पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए सरवन और उसकी बहन को भी मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। विक्रम ने बताया कि जब आरोपी भाग रहा था तो उसके भी गिरकर चोट लगी थी।
विज्ञापन

मकान मालिक के खिलाफ प्रदर्शन
इलाके के लोग सुबह इस हादसे के बाद पुलिस चौकी जनकपुरी पहुंचे। वहां पर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने बेहड़े में शराबी और नशेड़ी लोगों को किराए पर रखा हुआ है। जो कभी भी दीवार फांद कर किसी के घर घुस जाते हैं। मकान मालिक ने किसी किराएदार की वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। पुलिस को उसके खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी सिविल अस्पताल के इंचार्ज एएसआई धमेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी जनकपुरी के इंचार्ज हाईकोर्ट गए हैं। वह घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे हैं। जांच की जा रही है। बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed