{"_id":"6aeb75a15a252dc7db03c677","slug":"siddharthnagar-news-preparations-underway-to-set-up-over-200-firecracker-stalls-across-five-tehsils-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167671-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच तहसीलों में पटाखों की 200 से अधिक दुकानें लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच तहसीलों में पटाखों की 200 से अधिक दुकानें लगाने की तैयारी
Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
- बांसी में 60 और डुमरियागंज में 20 तक आवेदन पहुंचे, कई जगह लाइसेंस जारी होने का इंतजार
- पिछले वर्षों में अवैध भंडारण और तस्करी के मामले आ चुके हैं सामने, सुरक्षा को लेकर सतर्कता
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए जिले की पांचों तहसीलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने अस्थायी दुकानों के लिए स्थल चिह्नित कर लिए हैं और लाइसेंस के लिए आवेदन भी आने लगे हैं। पिछले वर्षों में 200 से अधिक दुकानें लगाई गई थीं। इस बार भी इतने ही लाइसेंस जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, दुकानों को अनुमति देने से पहले सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।
बांसी के माघ मेला मैदान में लगेंगी दुकानें
बांसी। कस्बे में पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए माघ मेला मैदान निर्धारित किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से करीब एक दशक से इसी स्थान पर दुकानें लगाई जा रही हैं। इस बार लाइसेंस के लिए एसडीएम कार्यालय में करीब 60 आवेदन पहुंचे हैं। एसडीएम विश्वामित्र सिंह ने बताया कि 15 आवेदनों की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। शेष आवेदनों की प्रक्रिया चल रही है। जांच और जरूरी मानक पूरे होने के बाद लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
खेतान इंटर कॉलेज परिसर में लगेगी दुकान
शोहरतगढ़। कस्बे में पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज परिसर को चिह्नित किया गया है। पिछले वर्ष यहां 54 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे। इस बार भी कारोबारी आवेदन कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र में तीन स्थायी लाइसेंस वाली पटाखा दुकानें संचालित हैं। इनके गोदाम आबादी से दूर बनाए गए हैं। एसडीएम रवीश कुमार ने बताया कि गोदामों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहां अग्निशमन वाहन पहुंचने की भी व्यवस्था है। अस्थायी दुकानों के लिए आवेदन मिलने के बाद जांच कर लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
बांसी मार्ग पर प्राइवेट बस स्टैंड में बिक्री
इटवा। कस्बे में पटाखों की बिक्री के लिए बांसी मार्ग स्थित प्राइवेट बस स्टैंड को निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष तहसील क्षेत्र में 30 दुकानों को अनुमति मिली थी जबकि इस बार इटवा कस्बे में 20 दुकानों के लिए आवेदन और अनुमति की प्रक्रिया चल रही है। इटवा, कठेला, महादेव घूरहू और बिस्कोहर में कुल 35 दुकानों के लिए व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम संदीप त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदारों को आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डुमरियागंज में 20 आवेदन पहुंचे
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए अब तक 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने बताया कि आवेदनों को पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच के लिए भेजा जा रहा है। मानक और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर हल्लौर स्थित आम के बाग में दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। तहसील क्षेत्र में पटाखों की चार स्थायी लाइसेंस वाली दुकानें भी हैं।
बीएसए ग्राउंड में लगेगी दुकान
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में जिला मुख्यालय के बीएसए परिसर के बगल स्थित मैदान में पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण कर लिया है। आबादी से दूर होने के कारण इसे उपयुक्त पाया गया है। अभी लाइसेंस के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। पिछले वर्ष यहां 45 दुकानें लगी थीं। इस बार भी लगभग इतनी ही दुकानें लगने की उम्मीद है।
अवैध भंडारण और तस्करी पर भी नजर
शोहरतगढ़। दिवाली से पहले पटाखों के अवैध भंडारण की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शोहरतगढ़, चिल्हिया, पल्टादेवी, कदवा बाजार और बरगदवा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक वर्ष पूर्व कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के अलीगढ़वा में पटाखों के गोदाम में विस्फोट की घटना हो चुकी है। इसमें कई लोगों की जान गई थी और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा था। इटवा, बांसी और कोटिया सीमा क्षेत्र में अवैध पटाखों की बरामदगी भी हो चुकी है। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण तस्करी की आशंका को देखते हुए भी निगरानी जरूरी है।
बोले जिम्मेदार
दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए तहसील प्रशासन की ओर से अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है। सभी तहसील मुख्यालयों पर बिक्री स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। दुकानों पर अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस तैनात रहेगी। दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।
- गेंदालाल, सहायक अग्निशमन अधिकारी द्वितीय, फायर स्टेशन सिद्धार्थनगर