{"_id":"5bc2154abdec22693257ab5e","slug":"61539446090-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन एजेंसी संचालक से आठ लाख रूपए की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विज्ञापन एजेंसी संचालक से आठ लाख रूपए की ठगी
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ लाख की ठगी में चार नामजद
आरोपियों में बिनानी सीमेेंट कंपनी के दो अधिकारी शामिल
विज्ञापन एजेंसी संचालक की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। बिनानी सीमेंट कंपनी के दो अधिकारियों ने दो साथियों के साथ मिलकर विज्ञापन एजेंसी संचालक के साथ आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना कोतवाली पुलिस ने विज्ञापन एजेंसी संचालक केवल कृष्ण की शिकायत पर बिनानी सीमेंट कंपनी के अधिकारी प्रदीप भनोट, पवन कुमार समेत जीसी माहेश्वरी, मेघा जलान मुंबई के खिलाफ केस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में विज्ञापन एजेंसी संचालक केवल कृष्ण ने बताया कि वग लंबे समय से बिनानी सीमेंट कंपनी के लिए दीवारों पर पेंट करवाकर विज्ञापन का काम करता आ रहा था। वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 में बिनानी सीमेंट कंपनी के अधिकारी प्रदीप भनोट और पवन कुमार ने उन्हें कहा कि वह उसस कंपनी का काम सरस्वती सेल कंपनी नामक फर्म के नाम पर करवाते रहेंगे और काम का भुगतान सरस्वती सेल फर्म की अधिकारी मेघा से करवा देगें। उसने वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 के दौरान बिनानी सीमेंट कंपनी का आठ लाख रूपये से अधिक का काम किया।
जब उसने अपने काम का भुगतान मांगा तो अधिकारियों से यह कहकर रकम देने से इंकार कर दिया कि सरस्वती सेल कंपनी भाग गई है। इस पर उससे अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। उसने अक्तूबर 2017 में पुलिस के पास बिनानी सीमेंट कंपनी के अधिकारी प्रदीप भनोट, पवन कुमार और सरस्वती सेल के अधिकारी जीसी माहेश्वरी और मेघा जालान के खिलाफ धोखाधड़ी करने की पुलिस के पास शिकायत की थी। थाना कोतवाली के ईओ विंग प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच करने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।