{"_id":"5bb101e0867a555b081aa64c","slug":"61538327008-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइख सवारों ने बैंक जा रही महिला से लूटे दो लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइख सवारों ने बैंक जा रही महिला से लूटे दो लाख
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े बाबा दीप सिंह नगर में वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बैंक से पैसे निकलवाने जा रही महिला का दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने बैग छीन लिया। इसमें दो लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान था। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में भाई हिम्मत सिंह नगर की रहने वाली शकुंतला देवी की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भाई हिम्मत सिंह नगर की रहने वाली शकुंतला देवी ने बताया कि उसने किसी को ढाई लाख रुपये की पेमेंट देनी थी। उसके पास दो लाख रुपये घर पड़े थे। 50 हजार रुपये उसने बैंक से निकलवाने थे। शनिवार को वह घर से दो लाख रुपये बैग में डालकर बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाने के लिए चली गई। बैंक घर से कुछ ही दूरी पर था तो वह पैदल ही निकल गई। जब वह बाबा दीप सिंह नगर की गली नंबर-1 के पास पहुंची तो खाली प्लाट से बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने उसके हाथ से कैश वाला बैग झपट लिया। जब तक शकुंतला कुछ कर पाती आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। शकुंतला के मुताबिक बैग में दो लाख कैश था। वह बाइक सवारों के पीछे भी भागी लेकिन आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि जहां वारदात हुई वहां आसपास सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।