फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आईलेटस संचालक पर चोरी व धोखाधडी का केस दर्ज

आईलेटस संचालक पर चोरी व धोखाधडी का केस दर्ज

Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
आईलेटस संचालक पर चोरी व धोखाधडी का केस दर्ज
आईलेट्स संचालक पर चोरी और धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर स्कूल संचालक के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी के आरोप के तहत ई-स्कूल आईलेट्स सेंटर बठिंडा के संचालक रुपिंदर सिंह पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि रुपिंदर सिंह के पिता पूर्व डीएसपी जनक सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि उन्होंने अपने हस्ताक्षर वाले दो खाली चेक घर में रखे हुए थे, जिसको उनका बेेटा रुपिंदर सिंह चोरी कर ले गया और बैंक में चेक लगाकर खाते में करीब 85 लाख रुपये ट्रांसफर करवाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूर्व डीएसपी की शिकायत पर आरोपी रुपिंदर सिंह के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। पुलिस के अनुसार रुपिंदर सिंह पर पहले भी एक धोखाधड़ी का केस दर्ज है, जो उसके पिता पूर्व डीएसपी जनक सिंह ने ही दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed