फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   60 year old Baba jang singh murdered in Ludhiana

वारदात: लुधियाना में 60 वर्षीय बाबा जंग सिंह की हत्या, सिर पर वार कर ली जान, पुलिस ने जांच की शुरू

Thu, 22 Jul 2021 08:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jul 2021 08:42 PM IST
सार

वारदातस्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बाबा को यहां मानने वालों की बड़ी संख्या है, शांत और मिलनसार स्वभाव के कारण उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था।

विज्ञापन
60 year old Baba jang singh murdered in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के गांव गोपालपुर में घर में ही छोटा सा डेरा बनाकर रहने वाले बाबा जंग सिंह (60) की अज्ञात हत्यारों ने बुधवार की देर रात सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब गुरुवार की सुबह गांव में रहने वाला व्यक्ति बाबा जंग सिंह को खाना देने पहुंचा। 

विज्ञापन


अंदर खून से लथपथ शव देखकर उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में बाबा जंग सिंह के भतीजे शिमलापुरी निवासी दविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन


थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि बाबा जंग सिंह ने घर में ही छोटा सा डेरा बना रखा है। उनके परिवार में कोई नहीं था, वह गांव में अकेला ही घर में रहता था। आसपास के लोग उसके पास अक्सर माथा टेकने आते जाते थे। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को गेहूं दे रखा था और वह उन्हें खाना बनाकर दे जाता था। बुधवार की रात रोजाना की तरह बाबा जंग सिंह अपने घर पर ही थे, देर रात अज्ञात हत्यारों ने घर में घुसकर उनके सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। जब सुबह गांव का व्यक्ति खाना देने गया तो अंदर शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में कई तथ्यों पर काम कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही यह मामला हल कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed