फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सीखने आया था क्रेन चलाना, ड्राइवर ने कर डाला कुकर्म

सीखने आया था क्रेन चलाना, ड्राइवर ने कर डाला कुकर्म

Mon, 25 Mar 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
सीखने आया था क्रेन चलाना, ड्राइवर ने कर डाला कुकर्म
क्रेन के ड्राइवर ने युवक से किया कुकर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन

ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी साहनेवाल पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर से क्रेन चलाना सीखने आए युवक से ड्राइवर ने कुकर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। युवक ने इसकी जानकारी थाना साहनेवाल पुलिस को दी। पुलिस ने गुरदासपुर के गांव आलोवाल निवासी अमोलक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस पीड़ित ने सोमवार को सिविल अस्पताल में युवक का मेडिकल करवाकर स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।

युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमोलक सिंह क्रेन पर बतौर ड्राइवर काम करता है। मालिकों ने उसे अमोलक सिंह के साथ क्रेन सीखने के लिए भेजा था। काम खत्म करने के बाद वह वहीं बने एक कमरे में सो जाते थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे आरोपी ने उसका मुंह बंदकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी ने धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए लेकिन युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर कुमार ने बताया कि अभी आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed