फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पैरोल पर आया था छुट्टी लेकर, हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार

पैरोल पर आया था छुट्टी लेकर, हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
पैरोल पर आया था छुट्टी लेकर, हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार
पैरोल पर आया कैदी हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोप में 12 साल की सजा भुगत रहा था आरोपी
अप्रैल 2016 में आया था जेल से पैरोल पर बाहर, नहीं गया वापस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशा तस्करी के आरोप में 12 साल की सजा भुगत रहा आरोपी जेल से पैरोल पर छुट्टी लेकर आया एक कैदी वापस ही नहीं गया। वापस जाने की बजाय आरोपी ने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया और उसे हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गांव भूखड़ी कलां निवासी कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अब हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

हेड कांस्टेबल हरमेश लाल ने बताया कि कुलविंदर सिंह नशा तस्करी के आरोप में 12 साल की सजा काट रहा था। वर्ष 2016 में वह तीन सप्ताह की पैरोल पर छुट्टी लेकर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने पर उसने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह जेल वापस नहीं गया और जेल प्रशासन ने उसकी तलाश की तो कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी जिला पुलिस को दी। हरमेश लाल ने बताया कि जब जांच की गई तो पता चला कि आरोपी कुलविंदर ने जेल से बाहर आकर फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर लिया था। वह नशे की खेप लेकर हरियाणा गया था तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह दो साल से हरियाणा की जेल में बंद है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल में या फिर करनाल की जेल में बंद है। उसे वहां से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed