{"_id":"5c87e22bbdec2260e22abb03","slug":"51552409131-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या
विज्ञापन
युवक ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। नशा तस्करी के मामले में आरोपी युवक ने मंगलवार सुबह अपने घर में फंदा लिया। मृतक की मंगलवार को जगरावां अदालत में पेशी थी। टिकट के पैसे नहीं होने के कारण मां किसी से पैसे मांगने गई थी। जब घर लौटी तो बेटा फंदे के साथ लटक रहा था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव सुधार पत्ती गिल निवासी गुरदेव सिंह (32) बतौर ड्राइवर काम करता था। उसके खिलाफ थाना सुधार में साल 2017 में नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल गुरदेव सिंह जमानत पर चल रहा था। सूत्रों के अनुसार इस समय वह खुद भी नशा करने का आदी हो चुका था। परिवार में छह भाई होने के कारण आर्थिक स्थिति भी कमजोर चल रही थी। उसके पास अदालत में तारीख पर जाने के लिए पैसे तक नहीं होते थे। मंगलवार को भी उसे पेशी पर जाना था। लेकिन पैसे नहीं होने के कारण वह परेशान था। इसी बात को लेकर उसने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता नंद सिंह के बयान पर कार्रवाई करके शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।