फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर करते थे सप्लाई, महिला सहित तीन गिरफ्तार

बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर करते थे सप्लाई, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 14 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर करते थे सप्लाई, महिला सहित तीन गिरफ्तार
बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर करते थे सप्लाई, महिला सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के कब्जे से 153 ग्राम हेरोइन हुई बरामद
तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर जगरांव के अलग अलग इलाकों में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 153 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में मोगा के गांव मीनिया निवासी रंजीत सिंह उर्फ जीतू, गांव कुल गहिना निवासी गुरदेव सिंह और दर्शना कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

एसएसपी जगरांव वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए की टीमों ने गांव हठूर और गांव कुल गहिणा में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गांव हठूर की तरफ से आरोपी जीतू गुजर रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से सौ ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करता था। इसी दौरान गांव कुलगहिणा के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरदेव सिंह और उसकी महिला साथी दर्शना कौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53 ग्राम हेरोइन बरामद कीहै। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी काफी समय से इकट्ठे ही हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए दोनोनं एक दूसरे का सहारा लेते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह कहां से हेरोइन लाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed