फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियार के बल पर राहगीर से मोबाइल और सात हजार लूटे

हथियार के बल पर राहगीर से मोबाइल और सात हजार लूटे

Mon, 10 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर राहगीर से मोबाइल और सात हजार लूटे
दिनदहाड़े धांधरा रोड पर बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी है थाना सदर की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो युवकों ने धांधरा रोड पर रविवार दोपहर एक राहगीर से मोबाइल और सात हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वारदात का शिकार हुए बसंत एवेन्यू स्थित गोल्डन एनक्लेव निवासी अश्वनी कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अश्वनी की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर को वह गांव धांधरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गया था। माथा टेककर वह घर लौट रहा था कि रास्ते में गरेवाल गैस एजेंसी के पास बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उससे मोबाइल और सात हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। अश्वनी ने शोर मचाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जांच अधिकारी के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार इस मामले में जांच करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed