{"_id":"5bc8bae0bdec22174c7de4a5","slug":"51539881696-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना काबू, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना काबू, तीन फरार
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
लुधियाना में 20 वारदात को दे चुके हैं अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सिटी एरिया में राहगीर और प्रवासी मजदूरों से हथियार की नोक पर लूटपाट करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गैंग के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन साथियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि उनके गैंग ने सिटी एरिया में लगभग 20 वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक और 11 मोबाइल बरामद किए हैं। गैंग के चारों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस को सूचना थी डाबा एरिया में लूटपाट करने की फिराक में कुछ लोग घूम रहे हैं। पुलिस ने डाबा चौक पर एक मोटरसाइकिल सवार को इस सूचना के आधार पर काबू किया। उसकी पहचान मैड कालोनी निवासी बिंदरपाल सिंह के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ राहगीरों को लूटने का काम करता है। इस काम में गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी पवन सिंह, बरेटा रोड निवासी ज्ञानी और सुंदर नगर निवासी गोलू भी शामिल हैं। चारों आरोपी लुधियाना में 20 लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्त से बाहर तीनों आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।