फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रिंकल हत्याकांड : अंतिम संस्कार के खिलाफ स्टे लेने के लिए अदालत पहुंचे परिजन

रिंकल हत्याकांड : अंतिम संस्कार के खिलाफ स्टे लेने के लिए अदालत पहुंचे परिजन

Tue, 31 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
रिंकल हत्याकांड : अंतिम संस्कार के खिलाफ स्टे लेने के लिए अदालत पहुंचे परिजन
रिंकल हत्याकांड : अंतिम संस्कार के खिलाफ स्टे लेने के लिए अदालत पहुंचे परिजन
विज्ञापन

रिंकल की मां ने पुलिस को दी धमकी, धक्केशाही से किया संस्कार तो कर लूंगी आत्मदाह
नहीं पहुंचा जांच अधिकारी तो वापस आ गए, आज होगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाजपा समर्थक रिंकल हत्याकांड में पुलिस द्वारा चौबीस घंटे के अंदर रिंकल का अंतिम संस्कार करने की बात के बाद मंगलवार को नया मोड़ आ गया। रिंकल के परिजनों ने अंतिम संस्कार के खिलाफ अदालत में स्टे लेने के लिए आवेदन दाखिल किया है। मंगलवार को सारा दिन अदालत में इंतजार किया गया और जांच अधिकारी के न पहुंचने के कारण अदालत ने बुधवार को इस पर अपना फैसला लेने की बात की है। अगर परिजनों को अंतिम संस्कार के खिलाफ स्टे मिल जाता है तो पुलिस के लिए मुश्किल हो सकती है। वहीं अगर फैसला रिंकल के परिजनों के खिलाफ आता है तो पुलिस जल्द से जल्द रिंकल के शव का अंतिम संस्कार करवा देगी।
रिंकल के भाई मनी खेड़ा ने बताया कि पुलिस इस मामले में परिवार पर काफी दबाव बना रही है कि वह रिंकल के शव का अंतिम संस्कार करे, लेकिन सभी परिजन पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के गिरफ्तारी पर अड़े हुए है। अब उन्होंने अंतिम संस्कार के खिलाफ अदालत में स्टे के लिए आवेदन दाखिल किया है। वहीं रिंकल की मां परमिंदर कौर ने पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस को धमकी दी है कि अगर पुलिस ने रिकल के अंतिम संस्कार करने में जरा सी भी धक्केशाही की तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन

रिंकल हत्याकांड में बनाई गई एसआईटी के प्रमुख और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अश्वनी कपूर ने कहा कि सन्नी से आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई है। जिसमें कई तरह के अहम खुलासे हुए है। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग अलग टीमें बनाई गई है जो पंजाब के साथ साथ पड़ोसी राज्यों में भी गई हुई है। पुलिस टीमें पिछले कुछ दिनों से उन राज्यों में ही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिंकल के अंतिम संस्कार के बारे में उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से चौबीस घंटे का समय दिया गया था, लेकिन परिजनों ने अदालत में अंतिम संस्कार के खिलाफ आवेदन दाखिल किया है। अब बुधवार को उसका फैसला आएगा तो उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed